फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between bjp and congress activists in amethi.

राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

Fri, 19 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Fri, 19 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
clash between bjp and congress activists in amethi.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की कांग्रेसियों से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई चोटिल हुए। हालात काबू करने के लिए पुलिस को भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना पड़ा। देर शाम राहुल गांधी को भाजयुमो व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन


जेएनयू प्रकरण की सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आए। सलोन विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद उन्हें शाम को अमेठी कस्बे में स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के ग्राम सभा अध्यक्षों के साथ आयोजित में बैठक में पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने से पहले ही भाजयुमो के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ता तीन बजे काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतर आए।

लगाए गए राहुल गांधी वापस जाओ के नारे

clash between bjp and congress activists in amethi.

कार्यकर्ता शहर में घूम-घूमकर राहुल गांधी वापस जाओ जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को अंबेडकर तिराहा पर पुलिस ने रोक दिया। इसी बीच कांग्रेस कार्यालय से करीब सौ कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों के पास आ पहुंचने और विरोध में नारेबाजी करने लगे।

स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने भेजवा दिया।

देर शाम राहुल गांधी कस्बे में जैसे ही दाखिल हुए, ककवा रोड पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं और एबीवीपी सदस्यों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

उनका काफिला अंबेडकर तिराहे पर पहुंचा तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर राहुल गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बीच कांग्रेसियों से उनकी भिड़ंत हो गई।

कांग्रेसियों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

clash between bjp and congress activists in amethi.

कांग्रेसियों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। मारपीट में सुभाष चंद्र बोस यूथ ब्रिगेड के गंगेश जयहिंद सहित कई लोग चोटिल हुए हैं।

भाजयुमो के 10 कार्यकर्ता शांतिभंग में पाबंद

राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल सहित 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद कर दिया।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह व राजेश अग्रहरि अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि वे राहुल गांधी का विरोध करते रहेंगे, चाहे जितनी बार उन्हें जेल भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed