फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Claim of finding Persian stone slab near disputed structures

Lucknow News: विवादित ढांचों के पास फारसी शिलापट मिलने का दावा

Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Claim of finding Persian stone slab near disputed structures
कसमंडी कलां का विवादित ढांचा।
लखनऊ। मलिहाबाद स्थित कसमंडी कलां स्थित विवादित ढांचों के पास मुस्लिम समुदाय के लोग लंबे समय से नमाज अदा करते आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि ढांचे के पास सफाई और उसकी देखरेख मुस्लिम समुदाय के लोग ही करते रहे हैं। दोनों ढांचों के पास ही करीब 18 बीघे में कब्रिस्तान भी है।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय की ओर से दावा किया गया है कि एक हफ्ते पहले सफाई के दौरान उन्हें सफेद फारसी शिलापट मिला था, जिस पर 1246 का जिक्र है और उस पर मर्सिया (शोकगीत) लिखा हुआ है। इस वजह से यहां मकबरे और मस्जिद का ही स्वरूप है। पुरातत्व विभाग ने भी प्रथम सर्वे में ढांचे के अंदर कब्र और इसका स्वरूप मस्जिद बताया है।
विज्ञापन

उधर, लाखन और सुहेलदेव आर्मी का दावा है कि यह स्थल 11वीं सदी के प्रतापी नागवंशी शासक महाराजा कंसा पासी का ऐतिहासिक किला और प्राचीन शिव मंदिर था। ढांचों की दीवारों व खंभों पर प्राचीन हिंदू स्थापत्य कलाकृतियां अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसमंडी कला के जिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल रावत ने बताया कि दो वर्ष पहले से मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करते रहे हैं, लेकिन क्षेत्र महाराजा कंसा पासी का बसाया हुआ है। दोनों समुदाय के दावों के बीच बहरहाल शांति व्यवस्था कायम है। यहां पुलिस बल की संख्या में कमी कर दी गई है और निगरानी से ड्रोन को भी हटा दिया गया है।

मंदिर का दावा करने वाले संगठन की कार्बन डेटिंग की मांग
मंदिर का दावा करने वाले संगठन कार्बन डेटिंग की मांग कर रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार, कार्बन डेटिंग के लिए विशेष तरह के उपकरण की जरूरत पड़ती है। विभाग की ओर से यह कराना संभव नहीं है। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान व अन्य प्रमुख संस्थानों के माध्यम से ही कार्बन डेटिंग संभव है। कार्बन डेटिंग की बात करें तो यूपी के सनौली बागपत के कब्रिस्तान और प्राचीन रथ की कार्बन डेटिंग हुई थी। इसी तरह वाराणसी की ज्ञानवापी, संभल की प्राचीन मंदिर, लहुरादेवी संत कबीर नगर में भी कार्बन डेटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed