{"_id":"6949b37c53f12c37770b4147","slug":"claim-kgmu-resident-had-previously-married-twice-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1528969-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दावा...केजीएमयू के रेजिडेंट ने पहले की थीं दो शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दावा...केजीएमयू के रेजिडेंट ने पहले की थीं दो शादियां
लखनऊ। केजीएमयू के जिस रेजिडेंट ने अपनी साथी रेजिडेंट पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया है, दावा है कि उसकी एक नहीं बल्कि दो शादियां हो चुकी हैं। उसने दूसरी शादी हिन्दू युवती का धर्म बदलवाकर की थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी रजिडेंट गिरोह बनाकर धर्मांतरण करवा रहा है। पीड़िता ने सोमवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ मिलकर प्रेसवार्ता की। कहा कि पिछले छह महीने से रेजिडेंट उनका शोषण कर रहा था। धर्मांतरण न करने पर शादी से इन्कार कर दिया था। अपर्णा यादव ने कहा कि पीड़िता ने आयोग में शिकायत की है जिसे संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी पर एफआईआर के लिए केजीएमयू प्रशासन व पुलिस को पत्र भेजा गया है। मामले की गहनता से छानबीन बेहद जरूरी है, क्योंकि जिस तरह से परतें खुली हैं, आशंका है रजिडेंट किसी न किसी मकसद के तहत धर्मांतरण का गिरोह चला रहा है। सवाल...पीड़िता ने क्यों नहीं दर्ज कराई एफआईआर : इस प्रकरण में केजीएमयू का एक वर्ग पीड़िता की ओर से अब तक एफआईआर दर्ज न कराने पर सवाल उठा रहा है। लोगों का कहना है कि आयोग जाने से पहले पीड़िता काे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।