फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Civil Defence constable saves unknown man's life

Lucknow News: नागरिक सुरक्षा के सिपाही ने बचाई अनजान की जान

Mon, 08 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civil Defence constable saves unknown man's life
शख्स को सीपीआर देते विनय कुमार मौर्य।
लखनऊ। सिविल डिफेंस लोहिया प्रखंड के स्वयंसेवक विनय कुमार मौर्य ने रविवार को एक अनजान शख्स को तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। ट्रांसपोर्ट नगर के राजेंद्र मणि त्रिपाठी आशियाना स्थित आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सालय दवा लेने गए थे। इसी बीच अचानक उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया और वह बेहोश हो गए। इसी दौरान वहां मौजूद सेक्टर वार्डन विनय कुमार ने तत्काल राजेंद्र को सीपीआर देना शुरू किया, जिससे पांच से सात मिनट बाद राजेंद्र मणि की उखड़ती सांसें चलनी शुरु हो गईं। ब्लड प्रेशर मापा गया तो 80/50 निकला। इसके बाद राजेंद्र त्रिपाठी को उनके बेटे के साथ अस्पताल भेज दिया गया। लोहिया नगर के डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉ. पंकज कुमार वर्मा व स्टाफ अफसर कमलेश कुमार सिंह ने विनय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed