फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Civic polls will take place in November last or in december first week.

Civic polls in UP: नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव

Tue, 13 Sep 2022 07:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Sep 2022 07:52 PM IST
सार

यूपी के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए परिसीमन अंतिम चरण में है। चुनाव नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगे।

विज्ञापन
Civic polls will take place in November last or in december first week.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

नगर विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आगामी नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे। इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

विज्ञापन


शर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


परिसीमन पर आपत्ति कर सकती है भाजपा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने निकायों का परिसीमन और आरक्षण भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए करने का सुझाव दिया। शर्मा ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी आपत्ति दे सकती है, उसका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण निर्धारण के लिए पहले से व्यवस्था निर्धारित है, उसी के अनुसार आरक्षण तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed