फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City streetlights will be switched off half an hour earlier.

Lucknow News: आधा घंटा पहले बंद होंगी शहर की स्ट्रीट लाइटें

Fri, 15 May 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
City streetlights will be switched off half an hour earlier.
लखनऊ। प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचाने की अपील के बाद अब नगर निगम शहर में सुबह आधा घंटा पहले स्ट्रीट लाइटों को बंद करेगा। अभी पौने छह बजे लाइटें बंद की जाती हैं। नई व्यवस्था में सवा पांच बजे ही बंद कर दी जाएंगी। यह व्यवस्था 20 दिन के अंदर लागू की जाएगी। स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने वाले ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल दुरुस्त किए जाएंगे। शहर में अभी करीब 2.50 लाख स्ट्रीट लाइटें लगी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का समय बदलने से प्रतिदिन करीब एक घंटे की अतिरिक्त ऊर्जा बचत होगी। अभी कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटों का ऑन-ऑफ करने का काम मैनुअल होता है। इसमें समय भी लगता है। इस तरह करीब एक घंटे का अंतर आएगा। करीब आठ महीने से स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव नगर निगम कर रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले ईईएसएल कंपनी कर रही थी। उस दौरान शहर में करीब पांच हजार ऑटोमेटिक कंट्रोल पैनल लगे थे। मरम्मत में कंपनी की लापरवाही से कई पैनल खराब हो गए हैं। इन्हें ठीक किया जा रहा है। इनके ठीक होने पर लाइटों को ऑन ऑफ करने में समय कम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह होगी 55 लाख की बचत
निगम के एक इंजीनियर ने बताया कि अभी नगर निगम प्रतिमाह 7.66 करोड़ रुपये का बिजली बिल अदा करता है। नई व्यवस्था के बाद करीब 55 लाख रुपये का बिल कम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed