फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City roads collapsed, difficulty at every step

Lucknow News: शहर की सड़कें ध्वस्त, हर कदम पर मुश्किल

Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
City roads collapsed, difficulty at every step
आईटीआई मार्ग की बदहाल गड्ढायुक्त सड़क। - फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद डाला गया पर मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में इन सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। हर मोहल्ले की सड़क खुदी हुई है। कचहरी रोड, कैनाल रोड, बस स्टेशन रोड, विकास भवन रोड भी खस्ताहाल है। यह सड़कें शहर में आवागमन का मुख्य रास्ता हैं। पुलिस लाइन चौराहे से रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग की हालत सबसे दयनीय है।
विज्ञापन


शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए हर गली, मोहल्ले की करीब 40 सड़कें उखाड़ दी गईं हैं। सीवर लाइन डालने के बाद ज्यादातर सड़कें बनाई नहीं गईं। जिन सड़कों की मरम्मत कराई, वह भी ध्वस्त हो गईं। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से जेल रोड की तरफ आने वाली सड़क की खोदाई करके सीवर लाइन बिछाई गई। सड़क की मरम्मत भी कराई गई, लेकिन जगह-जगह सड़क टूट गई।
विज्ञापन


इसी तरह पुलिस चौराहे से जिला जेल होते हुए मामा चौराहे के पास रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर कई सरकारी दफ्तर के साथ नर्सिंग होम और विद्यालय हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रायबरेली-लखनऊ हाईवे से आईटीआई कॉलोनी, भवानी पेपरमिल होते हुए रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य द्विवेदी नगर निवासी अक्षत तिवारी, होटल संचालक अमरजीत ने बताया कि सीवर लाइन डालने के बाद पुलिस लाइन सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन फिर से सड़क ध्वस्त हो गई। उड़ती धूल से कारोबार चौपट हो रहा है। धूल से लोग बीमार हो रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली किसी को नहीं दिखाई देती।

नगर पालिका की हैं सभी सड़कें
शहर में जिन सड़कों की खोदाई की गई, उसमें सभी सड़कें नगर पालिका की हैं। डिग्री कॉलेज चौराहे से बस स्टेशन, कहारों का अड्डा होते हुए त्रिपुला से महराजगंज रोड को जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग की है। अभी तक किसी भी विभाग ने सड़कों की मरम्मत की पहल करने की जरूरत नहीं समझी है।

मरम्मत के नाम पर होती खानापूर्ति
खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। यही वजह है कि बारिश में कई सड़कें अब धंस चुकी हैं। नेहरू नगर रेलवे क्राॅसिंग से फील्ड हाॅस्टल होते हुए मधुबन को जोड़ने वाली सड़क कई बार धंस चुकी हैं। इस मार्ग पर अब भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। मरम्मत के बाद सड़कें उखड़ जाती हैं।


सांसद के सामाने उठ चुका मुद्दा
20 फरवरी को सांसद राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान भुएमऊ गेस्ट में उनके सामने शहर के लोगों ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की दशा का मुद्दा उठाया था। इस पर सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर सड़कों की मरम्मत कराए जाने की बात कही थी। उन्होंने सड़कों की खराब दशा पर नाराजगी भी जाहिर की थी।



जल्द कराई जाएगी मरम्मत
सीवर लाइन बिछाने में अब तक 82 किमी सड़कें खोदी गई हैं। इसमें 85 किमी सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। शेष बची सड़क को ठीक कराने का काम चल रहा है। बदहाल सड़काें की भी मरम्मत कराई जाएगी।
-देवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed