{"_id":"68cdc53d458d0d996b0c1634","slug":"city-club-and-up-police-win-in-football-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1392866-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फुटबॉल में सिटी क्लब और यूपी पुलिस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फुटबॉल में सिटी क्लब और यूपी पुलिस विजयी
विज्ञापन
दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए मैच के दाैरान गेंद के लिए संघर्ष करते एक्स स्टूडेंट्स और यूपी पुल
लखनऊ। लखनऊ सिटी क्लब और यूपी पुलिस ने जिला फुटबॉल लीग में अंतिम चरण के मुकाबलों में जीत दर्ज की। लखनऊ सिटी क्लब ने स्पोर्ट्स कॉलेज को 2-0 और यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स को 3-1 से पराजित किया।
दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ सिटी क्लब का सामना स्पोर्ट्स कॉलेज से हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही लखनऊ सिटी क्लब के खिलाड़ी हावी हो गए, लेकिन टीम की अग्रिम पंक्ति मिले मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे हाफ में लखनऊ सिटी को पहला गोल करने में सफलता मिली। यह गोल देवेश ने खेल के 55वें मिनट में दागा। दस मिनट के बाद सूरज को दूसरा गोल करने में सफलता मिली।
यह गोल खेल के 65वें मिनट में आया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह लखनऊ सिटी ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। दिन के दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस की भिड़ंत एक्स स्टूडेंट्स से हुई। मुकाबले की पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए। खेल के 30वें मिनट में पुलिस से आकाश थापा ने पहला गोल किया। दूसरे हाफ शुरू होते ही मो. इमरान ने गोल करते हुए पुलिस को 2-0 से बढ़त दिलाई। खेल के 60वें मिनट में इमरान ने दूसरा गोल करते हुए यूपी पुलिस की बढ़त को 3-0 तक पहुुंचा दी। इस बीच एक्स स्टूडेंट्स से आसिफ ने गोल करते हुए अंतर को 1-0 से कम किया। यह गोल निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
व्हाइट ईगल ने मिनी स्टेडियम को धोया
व्हाइट ईगल क्लब ने गोमतीनगर मिनी स्टेडियम को 5-0 से करारी मात देते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग के दूसरे मुकाबले में आरएमएल यूनिवर्सिटी ने अवध फॉल्कंस को 2-1 से पराजित किया। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में दिन के पहले मुकाबले में व्हाइट ईगल का सामना गोमतीनगर मिनी स्टेडियम से हुआ। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें व्हाइट ईगल के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया। मुकाबले के पहले हाफ में प्रभात (15वें मिनट), ऋषि (19वें मिनट) और मिलन (27वें मिनट) में गोल करते हुए टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में व्हाइट ईगल के सुधांशु ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 32वें और 39वें मिनट में गोल दागे। अंत में व्हाइट ईगल ने 5-0 से जीत दर्ज की। दिन के दूसरे मुकाबले में आरएमएल यूनिवर्सिटी का सामना अवध फॉल्कंस से हुआ। यह मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें आरएमएल यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 2-1 से जीत हासिल की। मैच के दाैरान विजेता टीम से दीप और सर्वेश ने गोल किए, जबकि पराजित टीम से सारांश एकमात्र गोल करने में सफल रहे।