फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City bus terminal will be built in Vrindavan scheme

Lucknow News: वृंदावन योजना में बनेगा सिटी बस टर्मिनल

Fri, 04 Jul 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
City bus terminal will be built in Vrindavan scheme
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सिटी बसों का संचालन बेहतर बनाने के लिए वृंदावन योजना में (सेक्टर-9) पी-4 पार्किंग में सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां से 141 इलेक्ट्रिक व 52 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। यह बस अड्डा तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


वृंदावन योजना में सिटी बस टर्मिनल के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट ने 380 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। अभी राजधानी में रोडवेज विभूतिखंड, चारबाग व अमौसी कार्यशाला को पीपीपी मॉडल पर विकसित कर रहा है। यहां अत्याधुनिक बस अड्डे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चारबाग बस अड्डे से ही सिटी बसों का संचालन होता था। इसके बंद होने से सिटी बसों के संचालन के मार्ग में रोड़े अटक गए। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वृंदावन योजना स्थित पी-4 पार्किंग में सिटी बस टर्मिनल बनाने की योजना बनाई गई। अभी यहां बसों की पार्किंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे को तीन साल में तैयार करना होगा। व्यावसायिक जगह पांच साल में विकसित होगी। 60 वर्ष की लीज समाप्त होने के बाद सरकार इसे अपने स्वामित्व में लेगी। विकासकर्ता का चयन पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी तरीके से होगा।



7.06 एकड़ में बनेगा, 193 बसें चलेंगी

अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल 7.06 एकड़ यानी 28,56,728 वर्गमीटर में फैला होगा। इसे पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाया जाएगा। जमीन निजी विकासकर्ता को 60 वर्षों के लिए लीज पर दी जाएगी। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से जमीन को आवास एवं विकास परिषद से 150 करोड़ रुपये में खरीदा है। टर्मिनल से 141 ई-बसों व 52 सीएनजी बसों का संचालन एक साथ हो सकेगा। भविष्य में 150 अतिरिक्त ई-बसों को भी बेड़े में शामिल करने की योजना है।




यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

टर्मिनल पर 275 कारों की पार्किंग, वेटिंग रूम, उपयोगिता भवन, पूछताछ व बुकिंग काउंटर, वातानुकूलित वेटिंग हॉल, आरक्षण, पार्सल रूम, क्लॉक रूम, सार्वजनिक सुविधाएं, कियोस्क, फूड स्टॉल, शौचालय, वाटर एटीएम, मेडिकल एड रूम, क्रेच, बैंक, एटीएम, पुलिस बूथ और सुरक्षा नियंत्रण की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा मॉल भी रहेगा।

.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed