यूपी में फिर भड़की हिंसा, कानपुर बवाल में दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, अबतक 16 लोगों की मौत
{"_id":"5dfd8d4b8ebc3e696a2e9606","slug":"citizenship-amendment-act-protest-in-uttar-pradesh-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर भड़की हिंसा, कानपुर बवाल में दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, अबतक 16 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Dec 2019 08:24 PM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 08:24 PM IST
खास बातें
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा उग्र विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शन में 16 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। हालांकि आईजी कानून व्यवस्था ने आठ की मौत की पुष्टि की है। आज स्कूल कॉलेज बंद हैं। कई जिलों में इंटरनेट ठप है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में पथराव करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:07 PM, 21-Dec-2019
कानपुर: दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली
कानपुर में भड़की हिंसा में दो पुलिस वालों को गोली लगी है। उपद्रवियों के बीच फंसे सिपाहियों को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर ले आई। घायल पुलिस वालों को हैलट लाया जा रहा है।
04:44 PM, 21-Dec-2019
कानपुर में फिर भड़का बवाल
शाम होते-होते इलाके में फिर से माहौल बिगड़ गया। यतीमखाना में जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसमें 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छतों से पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
सैकड़ों लोगों ने बाबू पुरवा कोतवाली घेर ली। विधायक इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का पुलिस पर दबाव बनाया। शहर काजी और मौलाना भी पहुंचे। कोतवाली में मौजूद एसएसपी और डीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
सैकड़ों लोगों ने बाबू पुरवा कोतवाली घेर ली। विधायक इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का पुलिस पर दबाव बनाया। शहर काजी और मौलाना भी पहुंचे। कोतवाली में मौजूद एसएसपी और डीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
04:34 PM, 21-Dec-2019
पहले दिए फूल, फिर मारे पत्थर
कानपुर के यतीमखाना पर पहले तो पुलिसवालों को गुलाब के फूल दिए गए। इसके थोड़ी देर बाद ही उन पर पथराव शुरू हो गया। राहगीर जान बचाकर भागे। पुलिस उन्हें बचाने के बजाय खुद बचने के लिए भागती नजर आई। नमाज अदा होने से पहले 1:20 बजे एडीजी फोर्स के साथ मार्च करते हुए यतीमखाना मस्जिद की तरफ जायजा लेने पहुंचे। नमाज के बाद एसपी पूर्वी यतीमखाना की तरफ आए, तो उनके पीछे कुछ लोग गुलाब के फूलों से भरा थैला लेकर आए। उन लोगों ने पुलिसवालों को गुलाब के फूल देकर अमन और शांति का भरोसा दिलाया। थोड़ी ही देर में हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई और पथराव शुरू हो गया। कानपुर में हुई हिंसा के साजिशकर्ताओं ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बच्चों को ढाल बनाया और उनके पीछे रहकर पथराव कर आगजनी की। यही वजह रही कि पुलिस को कार्रवाई करने में थोड़ी मुश्किल हुई। जब बच्चे किसी तरह से हटे तब पुलिस ने लाठी भांजी, आंसू गैस के गोले दागे।
04:32 PM, 21-Dec-2019
मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच पथराव
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास केवलपुरी में शनिवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया गया कि एक वर्ग के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान संघर्ष हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।
03:22 PM, 21-Dec-2019
झांसी: भड़काऊ पोस्ट वाले 300 फेसबुक आईडी ब्लॉक, एफआईआर दर्ज
झांसी में सोशल मीडिया की निगरानी कर रही पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट वाली 300 फेसबुक आईडी ब्लॉक कर दी हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। पुलिस की साइबर और सर्विलांस टीम को अब तक जो जानकारी हुई है उसके मुताबिक फर्जी नाम-पते से फेसबुक एकाउंट बनाकर जहरीले मैसेज भेजे जा रहे हैं। कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लाइक और कमेंट्स करने वाले भी जांच के घेरे में होंगे।02:31 PM, 21-Dec-2019
रामपुर में एक की मौत, पुलिस जीप समेत कई गाड़ियां फूंकी
रामपुर में प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद उलेमाओं ने बंद बुलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। इदगाह के पास इकट्ठा होकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और भीड़ बिल्कुल आमने सामने हो गई। प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने एक पुलिस जीप के अलावा आठ अन्य वाहनों को भी फूंक दिया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक शख्स की मौत हो गई।
हालांकि पुलिस ने यह दावा किया है कि उनके तरफ से किसी तरह की फायरिंग नहीं की गई है, इसलिए मौत के लिए उपद्रवी खुड जिम्मेदार हैं, न कि पुलिस। वहीं उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां भांजी। काफी देर तक भीड़ और पुलिस के बीच झड़प चलती रही। भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़ दी, वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भीड़ लगातार सरकार और एनआरसी विरोधी नारे लगाती रही।
हालांकि पुलिस ने यह दावा किया है कि उनके तरफ से किसी तरह की फायरिंग नहीं की गई है, इसलिए मौत के लिए उपद्रवी खुड जिम्मेदार हैं, न कि पुलिस। वहीं उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां भांजी। काफी देर तक भीड़ और पुलिस के बीच झड़प चलती रही। भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़ दी, वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भीड़ लगातार सरकार और एनआरसी विरोधी नारे लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 21-Dec-2019
एनआरसी पर भ्रम फैला रही हैं पार्टियां: शिया धर्मगुरु
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बढ़ती हिंसा के बीच कहा कि नागरिकता कानून और एनआरसी, दोनों अलग अलग चीजें हैं। एनआरसी अभी केवल असम में लागू की गई है, पूरे देश में नहीं। इसके अलावा हमें अभी यह भी नहीं पता कि उसके तहत क्या-क्या नियम हैं। कई राजनीतिक पार्टियां एनआरसी को लेकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहीं हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की।Shia Cleric Maulana Kalbe Jawad: CAA & NRC are two different things. NRC as of now is implemented only in Assam and has not been implemented across India, also we don't yet know what rules are going to be in it. Parties are misleading on this, appeal to Muslims to show restraint. pic.twitter.com/VtLVwdhXk0
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2019
01:53 PM, 21-Dec-2019
अमरोहा में फूंकी बाइक
अमरोहा में महज एक अफवाह के कारण सड़क पर हजारों की संख्या में उतरी भीड़ ने तबाही मचा दी। शनिवार सुबह इलाके में एक अफवाह फैली कि पुलिस कस्टडी में किसी व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद भीड़ सड़क पर उतर आई और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उग्र भीड़ ने एक बाइक फूंक दी।
01:43 PM, 21-Dec-2019
उग्र प्रदर्शन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ी
उत्तर प्रदेश में उग्र प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। यानि अब मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। फिरोजाबाद में दो युवकों के शव मिले हैं। ये शव प्रदर्शन वाले इलाकों से बरामद किए गए हैं।12:21 PM, 21-Dec-2019