फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cisf retired inspector registered case against samajwadi mla

इंस्पेक्टर को रिटायरमेंट पर मिली रकम पूर्व सपा विधायक ने हड़पी

Sun, 23 Apr 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
cisf retired inspector registered case against samajwadi mla
बुजर्ग दंपती रईस और सुल्ताना क‌िश्वर - फोटो : amar ujala

लखनऊ की गोमती नगर पुलिस ने मुख्यमंत्री के आदेश पर अलीगढ़ के अतरौली से सपा के पूर्व विधायक वीरेश यादव व उनकी पत्नी रेखा यादव पर जालसाजी, अमानत में खयानत और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


दोनों पर सीआईएसएफ से रिटायर्ड इंस्पेक्टर को मकान बेचने का झांसा देकर रकम हड़पने का आरोप है। पांच साल से चक्कर काट रहे बुजुर्ग की शिकायत पर सरकार बदलने पर सुनवाई हुई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गोमती नगर के विशाल खंड निवासी पूर्व विधायक वीरेश यादव व उनकी पत्नी रेखा यादव ने वर्ष 2011 में  चिनहट की गुलजार कॉलोनी कमता निवासी व सीआईएसएफ से रिटायर्ड इंस्पेक्टर रईस अहमद और उनकी पत्नी सुल्ताना किश्वर से 87 लाख रुपये में मकान का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा यादव ने एक नवंबर 2011 को दो गवाहों की मौजूदगी में 25 लाख रुपये नकद व पांच लाख का चेक लेकर लिखित अग्रीमेंट किया। छह महीने बाद वीरेश व रेखा मकान बेचने से इन्कार करने लगे।
 

पूर्व सपा व‌िधायक के ख‌िलाफ ‌नहीं सुनी श‌िकायत

cisf retired inspector registered case against samajwadi mla
वीरेश यादव - फोटो : demo pic

बुजुर्ग रईस अहमद ने अपनी रकम लौटाने को कहा तो टालमटोल शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद वीरेश यादव अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र से विधायक हो गए। तगादा करने पहुंचे रईस को सपा का विधायक होने की धौंस के साथ जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। 

बुजुर्ग दंपती का कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस के आला अफसरों से गुहार लगाई। सपा विधायक वीरेश यादव के खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं सुनी।

विधायक की धमकी के चलते रईस को अपने परिवार की सुरक्षा का खतरा था। सरकार बदलने पर रईस ने पुलिस अफसरों के साथ मुख्यमंत्री को अर्जी भेजी थी। सीएम के आदेश पर गोमती नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

बुजुर्ग सुल्ताना किश्वर ने बताया कि उनके पति रईस अहमद 30 जून 2010 को सीएसआईएफ के इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस पर मोटी रकम मिली तो गोमती नगर इलाके में अच्छा मकान खरीदने का इरादा बनाया। एक ब्रोकर के माध्यम से पूर्व विधायक वीरेश यादव व उनकी पत्नी रेखा से मकान का सौदा हुआ लेकिन, उन्होंने रकम हड़प ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed