{"_id":"5b94ea3b867a557ec524b9f5","slug":"cisf-can-handle-the-security-of-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को देने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Sep 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई अन्य शहरों में शुरू होने वाली मेट्रो रेल सेवा की सुरक्षा को लेकर शनिवार को डीजीपी ओपी सिंह ने दिल्ली से आए सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने नोएडा में मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के बारे में एक प्रजेंटेशन भी दिखाया। इसमें दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर ही यूपी में सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
प्रजेंटेशन में मेट्रो स्टेशनों पर बैगेज चेकिंग के लिए स्कैनर और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर लगाए जाने वाले संसाधन एवं उपकरणों की जानकारी दी गई। सीआईएसएफ के अधिकारियों का सुझाव है कि यदि यूपी में भी मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमें देने का फैसला होता है तो दिल्ली की तर्ज पर की गई व्यवस्था को अपनाना बेहतर होगा। अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में संचालित मेट्रो सेवा सीधे दिल्ली से जुड़ी है। इसलिए नोएडा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था भी दिल्ली की तरह ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
बाद में डीजीपी ने एडीजी पीएसी को निर्देश दिया है कि वह सीआईएसएफ के प्रजेंटेशन के आधार पर अपनी संस्तुति के साथ रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एडीजी पीएसी आरके विश्वकर्मा, एडीजी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद बीपी जोगदंड, सीआईएसएफ के आईजी एनसीआर सुधीर कुमार, सीआईएसएफ दिल्ली के आईजी रघुवीर लाल, एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी व 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर के सेनानायक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।