{"_id":"60fa8343614a7b7b7f7c8745","slug":"cisce-board-10th-and-12th-result-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई : शनिवार को आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, कोई आपत्ति तो करना होगा लिखित आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई : शनिवार को आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, कोई आपत्ति तो करना होगा लिखित आवेदन
Fri, 23 Jul 2021 06:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:47 PM IST
सार
इस बार कोरोना महामारी के कारण 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा न होने के कारण नतीजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। इन्हें सीआईएससीई की वेबसाइट www.cisce.org, www.results.cisce.org पर उपलब्ध कराया जाएगा। नतीजों को एसएमएस से भी प्राप्त किया जा सकता है। इस बार कोरोना महामारी के कारण 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा न होने के कारण नतीजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएससीई से संबद्ध स्कूल नतीजों को बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर लॉग-इन करना होगा। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए 10वीं के विद्यार्थी को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनीक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883 पर भेजना होगा। इसी तरह 12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आईएससी और अपना सात अंकों का यूनीक आईडी टाइप कर 09248082883 पर भेज सकेंगे।
विज्ञापन
रीचेकिंग की सुविधा नहीं, अंकों पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
परीक्षा रद्द होने के कारण इस बार विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की री चेकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। यदि किसी विद्यार्थी को अंकों की गणना को लेकर आपत्ति होगी तो उन्हें अपने स्कूल को इसका कारण बताते हुए लिखित आवेदन करना होगा। इसके लिए बोर्ड ने समाधान तंत्र विकसित किया है। विद्यार्थी के आवेदन पर स्कूल विचार करेंगे। विद्यार्थी के कारण से संतुष्ट होने के बाद ही वे उसे सीआईएससीई के पास भेजेंगे। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को एक अगस्त तक का समय दिया है। स्कूलों को स्पष्ट कर दिया गया है कि आवेदन की समीक्षा स्कूल प्रमुख के भेजने पर ही की जाएगी। बोर्ड अपना निर्णय स्कूल प्रमुख को ही बताएगा। समीक्षा के बाद रिजल्ट में कुछ बदलाव होता है तो बोर्ड इसकी सूचना स्कूल को देगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंकों की गणना में हुई त्रुटियों का तंत्र के तहत ही सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन