पढ़ाई के बहाने ‘गंदा काम’ करता है ये शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘डॉ. आशीष मेरे साथ छेड़खानी करते हैं...। गंदी निगाहों से घूरते हैं। साहित्य के नाम पर अश्लील फिल्में दिखाते हैं। ...अकेले में लाइब्रेरी बुलाते हैं...।
बात नहीं मानने पर मौखिक परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देते हैं...। मेरे पास इसके ऑडियो और वीडियो हैं...। ...कार्रवाई नहीं हुई तो हम राज्यपाल से इसकी शिकायत करेंगे।’
ये शब्द हैं क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में एमए अंग्रेजी की छात्रा के। आरोप है कि पहले भी इस शिक्षक ने उसके साथ बदसुलूकी की थी।
शिकायत की तो कॉलेज प्रशासन ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। अब यह शिक्षक फिर से उसे परेशान कर रहा है।
शुक्रवार को छात्रा जब अपनी मां के साथ शिकायत करने पहुंची तो प्रॉक्टर डॉ. जेके सिंह उल्टे उन्हें ही धमकाने लगे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देने लगे।
टीचर दे रहे आरोपी का साथ
बहरहाल छात्रा ने प्राचार्य डॉ. ईजी तिमूथी को लिखित शिकायत दी है। अब प्राचार्य के निर्देश पर मामले की जांच कॉलेज की वुमेन सेल और एनजीओ से कराई जाएगी।
छात्रा का आरोप है कि दिसंबर में डॉ. आशीष कुमार की हरकतों को लेकर शिकायत की थी। लेकिन शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उस समय विभागाध्यक्ष डॉ. रॉकी जॉन ने समझाया कि भविष्य में उसके साथ अब कोई घटना नहीं होगी। पर, इधर कई दिनों से शिक्षक फिर से परेशान करने लगा।
छात्रा का आरोप है कि कुछ टीचर भी आरोपी शिक्षक का साथ दे रहे हैं। वे भी डॉ. आशीष को लेकर फब्ती कसते हैं।
अंग्रेजी विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ रॉकी जॉन ने बताया, हां, आज हमें विभाग में हंगामा होने की जानकारी मिली है। इसके बाद मैं खुद मौके पर गया।
छात्रा और उसकी मां से बात करने की कोशिश की लेकिन वह बेहद गुस्से में थीं और सभी पर आरोप लगा रही थीं। उनकी शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।