फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chota Imambara's gate will be beautified, development will be done in Rifa-e-Aam Club

Lucknow News: संवरेंगे छोटा इमामबाड़ा के गेट, रिफा-ए-आम क्लब में कराए जाएंगे विकास

Thu, 28 Aug 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chota Imambara's gate will be beautified, development will be done in Rifa-e-Aam Club
लखनऊ। संरक्षित इमारत छोटा इमामबाड़ा के गेटों का संरक्षण किया जाएगा। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा रिफा-ए-आम क्लब में विकास व सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर मंडलायुक्त ने बुधवार शाम को एलडीए कार्यालय में बैठक की। बीते दिनों अमर उजाला ने इमामबाड़ा के जर्जर गेटों को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की थी। जिसके बाद अब प्रशासन ने संवारने की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि छोटा इमामबाड़ा शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शामिल है। वर्तमान में इसके तीनों गेट काफी जर्जर स्थिति में हैं। इसके दृष्टिगत तीनों गेटों के संवारने का कार्य स्मार्ट सिटी के बजट से कराया जाएगा, जिसमें लगभग 06 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा लगभग पांच करोड़ रुपये से रिफाह-ए-आम क्लब के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाकर परिसर को सुरक्षित किया जाएगा। क्लब में सिविल, हॉर्टीकल्चर व लाइटिंग आदि के कार्य भी कराए जाएंगे। जिससे शहर वासी यहां मैरिज हॉल, कैफेटेरिया आदि की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। बैठक में मंडलायुक्त ने गांधी भवन स्थित म्यूजियम को अपग्रेड करने को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राधिकरण की नैमिष नगर वरुण विहार योजना के लिए भूमि जुटाने के लिए स्थल पर ही कैंप लगाकर किसानों से जमीनों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed