{"_id":"6029fddf8ebc3ee9464898b0","slug":"choking-girlfriend-on-valentine-s-day-suspected-of-talking-to-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन-डे पर गला दबाकर प्रेमिका की हत्या, दूसरे से बात करने का था शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वेलेंटाइन-डे पर गला दबाकर प्रेमिका की हत्या, दूसरे से बात करने का था शक
Mon, 15 Feb 2021 04:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Feb 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में मझांव गांव में एक युवक ने वेलेंटाइन-डे के दिन ही अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे शक था कि प्रेमिका किसी अन्य से बात करती है। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा निवासी शिवशंकर झांसी की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। उसका मझाव गांव में रहने वाली ममेरी बहन राधिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले फोन पर दोनों में कहासुनी हुई थी। 13 फरवरी को शिवशंकर झांसी से गांव आया था। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि राधिका रिश्ते में शिवशंकर की ममेरी बहन थी। इस वजह से दोनों के परिवारीजन शादी करने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद फोन पर दोनों की बातें होती थीं। उधर शिवशंकर को शक था कि राधिका किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर नाराज शिवशंकर रविवार दोपहर मझांव गांव पहुंचा और राधिका को घर में अकेली पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी शिवशंकर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता छट्ठू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन