फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chitrakoot Jail Case: NHRC seeks detailed report from DGP and other officers in ten weeks

चित्रकूट जेल कांड : एनएचआरसी ने डीजीपी समेत अन्य अफसरों से दस हफ्ते में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Tue, 18 May 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 May 2021 09:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चित्रकूट जेल में हुए हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए यूपी के डीजीपी समेत अन्य अफसरों से इस प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
Chitrakoot Jail Case: NHRC seeks detailed report from DGP and other officers in ten weeks
चित्रकूट जेल गैंगवार मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जेल में हुए हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी के डीजीपी समेत अन्य अफसरों से इस प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने बिंदुवार रिपोर्ट दस सप्ताह में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार के अधिकारियों को भेजे गए नोटिस में आयोग ने कहा है कि इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की गई है। प्रदेश के डीजीपी, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक व जेल अधीक्षक को इस मामले में आयोग के निर्देशों के अनुरूप दस सप्ताह में पूरी रिपोर्ट सौंपने कहा गया है।
विज्ञापन


आयोग ने अब तक की गई कार्रवाई के साथ ही जीडी की प्रति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसका वीडियो फुटेज, बैलेस्टिक जांच की रिपोर्ट, मौके पर से लिए गए अंगुलियों के निशान की जांच की रिपोर्ट, मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed