फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chitrakoot jail case: Anshu Dixit made a threat in two months while staying in Rae Bareli jail

चित्रकूट जेल कांड : रायबरेली जेल में रहकर अंशु दीक्षित ने दो महीने में बना ली थी धमक

Sat, 15 May 2021 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 15 May 2021 10:20 AM IST
सार

चित्रकूट जेल में मारे गए अंशू दीक्षित उर्फ सुमित ने रायबरेली जेल में बंदी के दौरान अपनी इतनी धमक बना ली थी कि जेल प्रशासन तक उसके इशारे पर चलते थे। जेल में खुलेआम शराब पीकर फोन से धमकाना उसके लिए आम बात थी।

विज्ञापन
Chitrakoot jail case: Anshu Dixit made a threat in two months while staying in Rae Bareli jail
घटना के बाद छावनी बनी चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जेल में मुठभेड़ में मारा गया शूटर अंशू दीक्षित उर्फ सुमित रायबरेली कारागार में दो महीने तक रहा। इस दौरान उसने अपनी धमक बना ली थी। उसकी और साथियों की दबंगई का आलम यह रहा कि उसके इशारे पर जेल प्रशासन घूमता था। जेल में शराब पार्टी और वही से फोन पर लोगों को धमकाना आम हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जहां अंशु दीक्षित को दूसरी जेल स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं वीडियो वायरल मामले में जेल अधीक्षक समेत छह जेल कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


शार्प शूटर अंशू दीक्षित लखनऊ जेल से सितंबर 2018 को रायबरेली जेल लाया गया। यहां उसने शातिर अपराधी  दलश्रृंगार और सोहराब के साथ मिलकर कई वीडियो बनाए। इन्हीं वीडियो के बल पर जेल प्रशासन को दबाव में लेते रहे। अंशु दीक्षित और उसके साथियों की हरकतों से जिला कारागार का अनुशासन तार-तार होने लगा। इससे दूसरे कैदी भी सिर उठाने लगे। आखिर में जेल प्रशासन को अंशु दीक्षित को नवंबर महीने में दूसरी जेल शिफ्ट करना पड़ा। इधर अंशू ने जेल में बनाए गए सभी वीडियो वायरल कर दिए। इनमें से एक वीडियो में अंशु दीक्षित ने तत्कालीन एसटीएफ के आईजी अमिताभ यस और जिला जेल प्रशासन पर अपनी जान को खतरा बताया। यही नहीं वीडियो में वह कह रहा है कि जेल में भ्रष्टाचार चरम पर है। खाने की थी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


दूसरे वीडियो में शराब पार्टी होना दिखाया जा रहा है। इसमें एक अपराधी जेलर को ₹10,000 देने की बात कह रहा है, जबकि दूसरा अपराधी किसे गुप्ता नाम के व्यक्ति को फोन से धमकी दे रहा है। एक अन्य वीडियो में जेल में मिल रहा खाना दिखाया जा रहा है। इसमें बुलेट, सिगरेट व अन्य आपत्तिजनक चीजें दिखाई दे रही हैं। इसी तरह के कई वीडियो वायरल होने पर तत्कालीन जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर समेत छह कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट जेल में अंशू दीक्षित की मौत की सूचना रायबरेली पहुंची तो यहां भी उसकी करतूतों और वायरल वीडियो फिर से चर्चा में आ गए। जिला जेल के प्रभारी अधीक्षक सत्य प्रकाश का कहना है कि चित्रकूट जेल में मारा गया अंशु दीक्षित करीब दो महीने तक जिला कारागार रायबरेली में रहा। इस दौरान साथियों के साथ उसने अपना आतंक बना रखा था। यह अलग बात है कि उस समय उनकी तैनाती यहां नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed