फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chinese garlic entry in market

Lucknow News: बाजार में चीन के खतरनाक लहसुन की घुसपैठ

Mon, 16 Sep 2024 06:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Chinese garlic entry in market

विज्ञापन

लखनऊ। नेपाल बॉर्डर के रास्ते चोरी छिपे आने वाला चीन का खतरनाक लहसुन राजधानी के बाजारों में भी घुसपैठ कर चुका है। पेस्टीसाइड के अत्यधिक इस्तेमाल के चलते यह वर्ष 2014 से ही भारत में प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बाद भी इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। देसी लहसुन से कीमत कम होने और देखने में साफ सुथरा व चमकदार होने के कारण लोग इसे खरीद भी रहे हैं। शहर में रोजाना 15 से 25 टन खपत वाले लहसुन में चीन का लहसुन भी शामिल है, जो लोगों की सेहत को नुकसान भी पहुंचा रहा है। नरही, चौक व गोमतीनगर सहित लगभग सभी इलाके में इसकी बिक्री हो रही है।



राजधानी में देसी लहसुन की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं। एक माह पहले 200 रुपये किलो बिकने वाला देसी लहसुन इस समय 400 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, चीन का लहसुन 300 रुपये किलो मिल रहा है। देसी लहसुन महंगा होने के कारण इसे नेपाल के रास्ते तस्करी कर भारत में लाया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि नेपाल बॉर्डर से जुड़े बहराइच, लखीमपुर, बाराबंकी आदि जिलों से चीन का लहसुन राजधानी की दुबग्गा व सीतापुर रोड स्थित सब्जी मंडी में लाया जा रहा है। हालांकि, थोक आढ़ती इसकी बिक्री से इंकार कर रहे हैं। सीतापुर रोड स्थित सब्जी मंडी के अध्यक्ष रिंकू सोनकर का कहना है कि यहां चीन के लहसुन की खपत कम है। वहीं, दुबग्गा सब्जी मंडी के अध्यक्ष लाला यादव का दावा है कि यहां चीन का लहसुन नहीं आ रहा है, लेकिन फुटकर बाजार में बिक रहा यह खतरनाक लहसुन इन लोगों के दावों पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन


------------



सेहत के लिए खतरनाक है चीनी लहसुन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार का कहना है कि चीन का लहसुन भारतीय बाजारों में बैन है। क्योंकि, कम समय में ज्यादा फसल उत्पादन के लिए इसमें सल्फर व लेड जैसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि सेहत के लिए काफी खतरनाक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रकबा कम होने की वजह से सिर्फ हरदोई व हमीरपुर में लहसुन पैदा होता है। ऐसे में पंजाब के करनाल व हरियाणा से आता है। यदि चीन का लहसुन शहर में बिक रहा है, तो यह चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसे करें पहचान



चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय बीकेटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि देसी लहसुन क्रीम कलर में, खुरदुरा, दाग धब्बे व छोटी कलियों वाला वाला होता है। वहीं, चीन का या हाइब्रिड लहसुन बेहद सफेद, चिकना, ठोस, खूबसूरत, घना और बड़ी कलियों वाला होता है। छीलने पर चीन के लहसुन में हल्की सी नमी तो देसी सूखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed