फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children will be given vocational education from the beginning

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा को बनाएंगे बेहतर, शुरू से ही देंगे व्यावसायिक शिक्षा

Thu, 17 Sep 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Sep 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
children will be given vocational education from the beginning
आराधना शुक्ला - फोटो : amar ujala
प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बनाने के लिए जहां स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी, वहीं बच्चों को शुरू से ही कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक में शिक्षा नीति लागू करने के लिए सात कार्य समूह बनाने का निर्णय किया गया।  
विज्ञापन

 
अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए पाठ्यक्रम और शिक्षण शास्त्र, मूल्यांकन और परीक्षा सुधार, शिक्षक क्षमता संवर्धन और भर्तियां, शिक्षा में तकनीकी, कौशल विकास और व्यवसाय चुनने, छात्र सहायता प्रणाली और सुशासन-कुशल संसाधन सहित सात कार्य समूह गठित करने का निर्णय किया गया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय और विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी मौजूद थे। 
विज्ञापन

इन पर रहेगा फोकस   

मूल्यांकन और परीक्षा पद्धति में सुधार किए जाएंगे। स्कूली शिक्षा से ही बच्चों के कौशल विकास और करिअर चुनने का अवसर देने के लिए करिअर काउंसलिंग कराई जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा।


दिव्यांग, जरूरतमंद और सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए विद्यार्थियों के सहयोग की व्यवस्था लागू की जाएगी। सुशासन, स्कूलों में अच्छे व योग्य शिक्षक तैनात करने और स्कूल परिसर के मानक तय करने के लिए स्कूल स्टैंडर्ड अथॉरिटी का गठन किया जाएगा।

शिक्षा में निवेश आमंत्रित करने के लिए पीपीपी मॉडल विकसित किया जाएगा। शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल शिक्षा और डाटा मैनेजमेंट पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के साथ नई भर्तियां की जाएंगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed