फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children injured in an accident near Rajkiya Udyan in Lucknow.

Lucknow: अनियंत्रित कार ने बच्चों से भरे दो ई रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में 12 बच्चे घायल, चार रेफर

Wed, 13 Nov 2024 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2024 02:25 PM IST
सार

आलमबाग के टेढ़ीपुलिया इलाके में हुए हादसे में करीब 12 छात्र घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब बच्चे ई रिक्शा से स्कूल जा रहे थे।

विज्ञापन
Children injured in an accident near Rajkiya Udyan in Lucknow.
हादसे में घायल हुए स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके के अंर्तगत सुबह करीब आठ बजे फतेहअली की ओर जा रही कार ने पीछे से स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे ई- रिक्शा नंबर UP32 MM 2258 व ई रिक्शा नंबर UP 32 QN 2293 को राजकीय उद्यान के सामने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा क्षतिग्रस्त होकर पलट गये। इससे ई रिक्शों में जा रहे स्कूली बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही रेस्क्यू अभियान चलाकर ई रिक्शे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकलवाया और पुलिस की मदद से इंदौर रेलवे हॉस्पिटल फतेहअली में उपचार हेतु  भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज हो रहा हैं।
विज्ञापन


ई रिक्शे में सवार छात्र सीएमएस और लखनऊ पब्लिक स्कूल के थे। हादसे में घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायल 12 छात्रों में से चार को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। आठ छात्रों का इलाज इनडोर अस्पताल में चल रहा है। घायल चार छात्रों को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed