फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children delighted after getting books first day new session started

Lucknow: पहले दिन किताबें पाकर चहके बच्चे, शुरू हुआ नया सत्र, रायबरेली और अमेठी में नहीं बंटी किताबें

Sun, 02 Apr 2023 01:45 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 01:45 AM IST
सार

लखनऊ में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सरोजनीनगर में और सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बीकेटी के रायपुर में बच्चों को किताबें वितरित की। 

विज्ञापन
Children delighted after getting books first day new session started
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से नए सत्र 2023-24 की शुरुआत हुई। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का कई जगह चंदन-टीका लगाकर स्वागत किया गया। वहीं पहले दिन ही कक्षा तीन से आठ के बच्चों को सभी विषय की किताबें मिली तो वे चहक उठे। हालांकि रायबरेली, अमेठी आदि कुछ जिलों में किताबें उपलब्ध न होने के कारण बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई की शुरुआत करनी पड़ी।

विज्ञापन


लखनऊ में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सरोजनीनगर में और सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बीकेटी के रायपुर में बच्चों को किताबें वितरित की। गोंडा में पहले दिन ही 66 हजार 954 बच्चों का स्कूल में नामांकन किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पांच लाख किताबें भी बांटी। गौरा में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। सीतापुर के बिसवां में स्वास्थ्य एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

 


अयोध्या के 70 फीसदी विद्यालयों में पहले दिन ही किताबों का वितरण कर दिया गया। अंबेडकरनगर में सौ स्कूलों के दस हजार छात्रों को नई किताबें दी गईं। बाराबंकी में 16 लाख बच्चों को किताबें बांटी गईं। सीतापुर में 20 लाख किताबें बांटने का दावा किया गया। वहीं सुल्तानपुर में बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही, इसलिए किताबों का वितरण टाल दिया गया। रायबरेली के ज्यादातर विद्यालयों में किताबें बांटने के नाम पर खानापूर्ति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं। इससे कहीं बच्चों ने खेलकूद में पहला दिन बिताया तो कहीं पुरानी किताबों से बच्चे पढ़ते नजर आए। अमेठी में भी ज्यादातर स्कूलों में किताबों का वितरण नहीं हो पाया। पहली से तीसरी के बच्चों को पुरानी किताबें दी गईं। इसी प्रकार विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बच्चों को किताबें वितरित की। बेसिक शिक्षा विभाग का यह लक्ष्य था कि पहले दिन ही स्कूलों में बच्चों को किताबें मिल जाएं ताकि वे समय से पठन-पाठन शुरू कर सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed