फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children changed in labor room

मां ने लगाया आरोप, मैंने बेटी नहीं बेटा जन्मा था

Mon, 29 Jul 2013 10:13 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
children changed in labor room

अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) में एक प्रसूता ने डॉक्टर और नर्स पर उनके नवजात शिशु को बदलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


महिला का कहना था कि शनिवार रात को उसने पुत्र को जन्म दिया था लेकिन लेबर रूम में उसे बच्ची दे दी गई। हंगामें की जानकारी पर अस्पताल की सीएमएस और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन


सिदार्थनगर निवासी श्याम सुन्दर ने अपनी पत्नी कुसुम को डफरिन अस्पताल में प्रसव केलिए भर्ती कराया था। श्याम सुंदर ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने शनिवार की रात सामान्य प्रसव से पुत्र को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग आधा घंटे बाद उसकी पत्नी को पुत्री का जन्म होने की की जानकारी देते हुए पत्नी के पास लिटा दिया गया। उसने कहा कि पत्नी कुसुम होश में थी, जबकि डॉक्टर व ओटी स्टाफ उसे बेहोश समझ रहे थे।


श्याम सुंदर ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने उसके पुत्र को बदल कर लड़की सौंप दी है। इसी बीच हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, सीएमएस डॉ.सुबोध वैद्य व  प्रसव कराने वाली चिकित्सिका भी पहुंच गई।

मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रसूता से पूछताछ की तो उसने अपने बयान बदल दिए। उसने कहा कि लड़का नहीं लड़की को ही जन्म दिया था।

प्रसूता कुसुम ने कहा कि पति को समझने में चूक हुई है। इसी गलत फहमी के कारण उन्होंने आरोप लगाया। सीएमएस डॉ. वैध ने कहा कि गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ था। अब किसी को कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed