फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children becoming skilled with entertainment

Lucknow News: मनोरंजन के साथ हुनरमंद बन रहे बच्चे

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Children becoming skilled with entertainment
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया है, लेकिन इन स्कूलों में समर कैंपों के आयोजन होने लगे हैं। इससे गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का समय बेकार नहीं जाएगा, बल्कि इन छुट्टियों का लाभ लेते हुए समर कैंप में मनोरंजन के साथ कई हुनर भी सीख सकेंगे। नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल चक अहमदपुर में शनिवार को दस दिवसीय समर कैंप का आगाज हुआ, जिसमें आसपास के कई परिषदीय विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समर कैंप का प्रारंभ व्यायाम शिक्षक मो. शोएब हसन खान ने योगाभ्यास से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य सिखाने के साथ ही अभ्यास कराया गया। नीलम मिश्रा एवं आरती मिश्रा ने मेहंदी लगाने एवं कपड़ों की कटिंग, सिलाई का प्रशिक्षण दिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया, जिसमें बच्चों ने कार्टून आधारित कहानियों के जरिए ज्ञान की बातें सीखीं। वंदना मिश्रा ने बच्चों को गीत और अंग्रेजी कविता के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसी विद्यालय की शिक्षिका रही निर्मला देवी और अनीसा तनवीर ने भी बच्चों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें कई तरह के हुनर भी सिखाए। समर कैंप 30 मई तक चलेगा, जिससे बच्चे किसी न किसी विधा में जरूर हुनरमंद बन जाएंगे। रस्साकशी, तीरंदाजी, क्रिकेट, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों के साथ समूह नृत्य-गायन, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। विज्ञान के प्रोजेक्ट, गणित की जादूगरी, बागवानी, कलाकृति, चित्रकारी, पोस्टर निर्माण सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों में 19 से 25 जून तक समर कैंप आयोजित होंगे। इस बारे में सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं। समर कैंप की गतिविधियों की समीक्षा के लिए जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार को नोडल अधिकारी और माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। अजय चंदेल ने बताया कि 19 से 25 जून तक होने वाले समर कैंप में शारीरिक शिक्षक, क्रीड़ा शिक्षक, कला शिक्षक, संगीत शिक्षक, सिलाई शिक्षक, गृह विज्ञान शिक्षक सहयोग करेंगे। समर कैंप के दौरान ही 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed