{"_id":"5fc65d868ebc3e9ba53028b0","slug":"children-and-old-people-will-not-be-home-isolation-says-cm-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में नहीं रखे जाएं संक्रमित बुजुर्ग और बच्चे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में नहीं रखे जाएं संक्रमित बुजुर्ग और बच्चे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Tue, 01 Dec 2020 08:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Dec 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग, सांस रोगी, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे अब होम आइसोलेशन में नहीं रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यह आदेश दिया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उन्होंने लखनऊ और मेरठ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। वह अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बचाव व इलाज के संबंध में प्रभावी व्यवस्था लगातार बनाई रखी जाए। बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों जानकारी दी जाए। उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग के लिए कार्यवाही तेज किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी और कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे और अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।
Trending Videos
कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था 15 तक
मुख्यमंत्री ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोविड-19 वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए अवस्थापना संबंधी काम पूरे कर लिए जाएं।