फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child scientists honored

Lucknow News: बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Child scientists honored
रायबरेली। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल पेश कर प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शनिवार को आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ है। सम्मान पाकर बाल वैज्ञानिकों के चहके खिल उठे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत 22 नवंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित गई थी। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र शोभित कुमार और उनके साथी अमरदेव व पंकज ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिव्या जोशी, अर्पिता और प्रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने रोड सेफ्टी सिस्टम पेश किया था। इन दोनों समूह को मंडल स्तर के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा नवंबर महीने में ही आयोजित बाल विज्ञान प्रदर्शनी में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दोनों वर्गों में पहला स्थान बनाया था। उनमें शुभांजलि, मनु सिंह, मानसी, शरद निर्मल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिक के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय है। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों के मॉडल मंडल, राज्य एवं देश स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे।

उप प्रधानाचार्य अतुल द्विवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने में पूरा सहयोग किया जा रहा है। इसमें शिक्षक डॉ. रवींद्र कुमार श्रीवास्तव एवं कौशल किशोर विशेष सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed