फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child marriage matter disclosed in kanpur

बच्ची के साथ कुछ गलत न हो जाए इसलिए मां-बाप ने निकाला ये रास्ता

Sat, 30 Apr 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
child marriage matter disclosed in kanpur
डेमो प‌िक

कानपुर के ग्वालटोली में शोहदों से तंग आकर और बेटी की आबरू बचाने के लिए एक दंपति चौंकाने वाला कदम उठाया। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में बेटी का बाल विवाह करने की कोशिश की। शुक्रवार को शादी हो रही थी तभी पुलिस पहुंच गई और शादी रुकवा दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया है। परमट मंदिर के पास रहने वाले दंपति संजू और अंजना होटल में वेटर हैं। घर में बेटी पायल (13) और दो बेटे रवि, सोनू हैं। 
विज्ञापन

संजू ने बेटी पायल का विवाह उससे दस साल बड़े युवक गोविंद नगर निवासी संदीप (23) से तय कर दिया। शुक्रवार को लखनऊ फाटक स्थित जोखी राम धर्मशाला से शादी थी। सारी तैयारियां हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस को गेस्टहाउस भेजकर शादी रुकवा दी। पुलिस ने शादी रुकवाने के साथ ही वधू और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया। 

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मोहल्ला ठीक नहीं है। आए दिन बहू-बेटियों के साथ छेड़खानी और अन्य घटनाएं आम हैं। जमाना खराब है। नौकरी करने के लिए बच्चों को अकेला घर में छोड़कर जाना पड़ता है। 

डर लगता है किसी दिन बेटी के साथ कुछ हो गया तो। यह कहते हुए दंपति पुलिसवालों के हाथ जोड़कर फफक पड़े। उधर, ग्वालटोली एसओ शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि बाल विवाह हुआ नहीं है। इसलिए परिजनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मोहल्ले में शोहदों पर लगाम कसने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।

65 हजार कर्ज लेकर किया था इंतजाम

child marriage matter disclosed in kanpur
प्रतीकात्मक चित्र

पिता संजू को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह हाथ जोड़कर रोने लगा। कहा साहब 65 हजार रुपये का कर्ज लेकर बेटी के हाथ पीले करने का इंतजाम किया है। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शादी नहीं हो पाई तो दोबारा शादी कर भी नहीं पाउंगा। 

विवाह रुकने की खबर मिलते ही लड़के पक्ष के लोग भड़क गए। किशोरी के पिता को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि मेरा लाखों रुपये बर्बाद हो गया और अब शादी से इनकार कर रहे हो। मेरा एक-एक रुपया वापस कर दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। 

बाल विवाह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले की जानकारी मिलते ही शादी रुकवा दी गई है। परिजनों ने छेड़खानी की बात कही है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-शलभ माथुर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed