फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child marriage in up

बेटी भी 13 साल की और होने वाली पत्नी भी

Mon, 25 May 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच Updated Mon, 25 May 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
Child marriage in up

13 साल की मासूम का विवाह 40 साल के अधेड़ से करने की तैयारी की जा रही है। बच्ची के चाचा ने पुलिस और महिला आयोग से विवाह रोकने की गुहार लगाई है। 20 मई को तिलक की रस्म पूरी हो चुकी है और 28 मई को विवाह होना है।

विज्ञापन

चाचा ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण तिलक की रस्मी पूरी हो गई। लड़की के पिता पर दो लाख रुपये लेकर विवाह तय करने का आरोप है।
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बच्ची की शादी उर्रा के 40 वर्षीय अखिलेश के साथ तय कर दी है। 20 मई को तिलक की रस्म का निमंत्रण भेजा तो लोगों को इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के चाचा और गांव के कुछ लोगों ने बाल विवाह का विरोध करते हुए शादी रोकने को कहा लेकिन परिवार वाले नहीं माने। इस पर उन्होंने मुर्तिहा कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं, जिस कारण 20 मई को तिलक की रस्म भी पूरी हो गई।

अब 28 मई को विवाह होना है। शादी रोकने के लिए बालिका के चाचा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला आयोग को भी पत्र भेजा है। बाल विवाह का विरोध कर रहे बच्ची के चाचा और अन्य लोगों ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ विवाह तय किया गया है, वह कोटेदार है।

दो लाख रुपए देकर ‌शादी हुई तय

Child marriage in up

आरोप है कि पिता ने अखिलेश से दो लाख रुपये लेकर विवाह तय किया है। बच्ची के चाचा ने कहा कि अगर पुलिस और महिला आयोग समय पर कदम उठाएं तो बच्ची का भविष्य बचाया जा सकता है।

कोटेदार अखिलेश की जिस बच्ची से शादी तय हुई है उसके बराबर की बेटी का वह पिता भी है। अखिलेश की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। यह उसकी दूसरी शादी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जेपी पांडेय का कहना है कि किसी भी नाबालिग का विवाह उसके परिवारीजन तय नहीं कर सकते।

अगर विवाह तय करके तिलक की रस्म अदा की है तो यह कानूनन अपराध है। क्षेत्रीय थाने को मामले की जांच के आदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed