फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child found in government children's shelter home

Lucknow News: राजकीय बाल आश्रय गृह में मिला बालक

Fri, 21 Nov 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Child found in government children's shelter home
आयुष।
सरोजनीनगर। चार दिन से लापता बालक आयुष राजकीय बाल आश्रय गृह, संजय गांधीनगर में बृहस्पतिवार को पाया गया। पुलिस ने उसे परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद के हंसरा गांव निवासी मोनू परिवार के साथ सरोजनीनगर के न्यू गुड़ौरा में रहते हैं। 16 नवंबर को उनका सात वर्षीय पुत्र आयुष लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन आयुष का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर मिलने पर सरोजनीनगर पुलिस ने तुरंत दो टीमें गठित कर खोज अभियान शुरू कर दिया। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि एक भटके हुए बच्चे को किसी स्थानीय व्यक्ति ने राजकीय बाल आश्रय गृह, संजय गांधीनगर भेजा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वह बच्चा आयुष ही है। बच्चे की पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। आयुष को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed