फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child dies after being crushed under tractor

Lucknow News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर बच्चे की मौत

Fri, 23 May 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being crushed under tractor
ट्रैक्टर के नीचे दबकर बच्चे की मौत
लखनऊ। गोसाईंगंज के शहजादेपुर गांव में बुधवार शाम दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय दिव्यांशु की जान चली गई। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर खेलते समय वह अनजाने में उसे न्यूट्रल कर बैठा, जिससे ट्रैक्टर ढलान में पीछे की ओर सरकने लगा। इस दौरान दिव्यांशु नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। दिव्यांश घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

मूल रूप से शहजादेपुर के रहने वाले सुनील कुमार पास के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाते हैं। बुधवार को ईंट लदी ट्राॅली लेकर वे शाम को घर पहुंचे थे। ट्रैक्टर को घर के सामने खड़ा कर अंदर चले गए। इस बीच उनका छोटा बेटा दिव्यांशु ट्रैक्टर पर चढ़ गया और खेलने लगा। अचानक ट्रैक्टर न्यूट्रल हो गया और ढलान होने के कारण पीछे की ओर खिसकने लगा। बच्चा नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


रास्ते में ही टूट गई मासूम की सांसें

चीख-पुकार सुनते ही परिजन बाहर दौड़े और बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। दिव्यांशु के परिवार में मां जीतू और बड़ी बहन दीपांशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed