{"_id":"5dcdb3b18ebc3e54f31452e7","slug":"child-dead-after-eating-laddu-lucknow-news-lko4922659177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू खाने से बिगड़ी मासूम की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू खाने से बिगड़ी मासूम की हालत, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड्डू खाने के बाद थम गईं मासूम की सांसें, पिता ने चचेरे भाई व पत्नी पर हत्या का आरोप
इंदिरानगर के तकरोही में ढाई साल के मासूम शिवा उर्फ शिवाय यादव की लड्डू खाने से हालत बिगड़ गई।
आननफानन परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में स्वांस नली में लड्डू फंसने से मौत होने की पुष्टि हुई। वहीं, पिता ने चचेरे भाई और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
मूलरूप से कन्नौज निवासी नीलेंद्र सिंह यादव की पत्नी अमृता तकरोही के मायावती कॉलोनी में ढाई साल के बेटे शिवा व चचेरे देवर बृजेश के साथ रहती है।
जबकि नीलेंद्र कानपुर के पनकी में रहकर ट्रक चलाता है। नीलेंद्र के मुताबिक, उसके पास अमृता की कॉल आई। जिसमें बेटे शिवा की मौत की जानकारी दी।
इस पर उसने अपने सामने अंतिम संस्कार कराने की बात कही। वह लखनऊ आया तो उसने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सोने से पहले खाया था लड्डू
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर संतोष कुमार कुशवाहा के मुताबिक, अमृता ने पति को बताया कि बुधवार दोपहर शिवा को नहलाया। इसके बाद उसने एक लड्डू खाया। कुछ देर खेलने के बाद वह सोने चला गया। सोते समय ही उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन अमृता चचेरे देवर बृजेश के साथ शिवा को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की जानकारी होने पर नीलेंद्र ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी थी।
स्वांस नली में लड्डू फंसने से हुई मौत
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम देर शाम को हुआ। पोस्टमार्टम में स्वांस नली में लड्डू फंसने से मौत होने की पुष्टि हुई। पिता नीलेंद्र के मुताबिक, जून में उसकी पत्नी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पनकी में दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद अमृता के बारे में तकरोही में होने की जानकारी हुई। नीलेंद्र वहां पहुंचा तो काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया। नीलेंद्र के मुताबिक, बड़ा बेटा आर्यन दादा-दादी के पास रहता है। उसने पत्नी अमृता व चचेरे भाई बृजेश पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।