{"_id":"69b471a7f804fe7b340e3c11","slug":"child-crushed-to-death-by-teachers-speeding-car-lucknow-news-c-13-lko1096-1643876-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिक्षिका की तेज रफ्तार कार से कुचलकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिक्षिका की तेज रफ्तार कार से कुचलकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले अर्जुन। विलाप करते हुए परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज। क्षेत्र के अमिलिहा खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम शिक्षिका की तेज रफ्तार कार से कुचलकर सात वर्ष का अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण मासूम को सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने शिक्षिका को घेर लिया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।
अमिलिहा खेड़ा गांव निवासी मजदूर पिंकुल रावत का बेटा अर्जुन शुक्रवार शाम सड़क पार कर पास में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद लेने जा रहा था। इसी दौरान मौरावां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही तेलीबाग निवासी रेनू की कार की चपेट में आ गया। कार की गति इतनी तेज थी कि अर्जुन उसमें फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने कार के नीचे फंसे अर्जुन को किसी तरह निकाला। इससे पहले कि रेनू वहां से निकल पातीं लोगों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीण शोर मचाने लगे। इसी बीच पिंकुल और उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए।
पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना
भीड़ को देखकर रेनू घबरा गईं। वह रोने लगीं, लेकिन लोग हंगामा करते रहे। घटना की सूचना पर मोहनलालगंज थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने रेनू को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण विरोध करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। फिर रेनू को थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि पिंकुल की तहरीर पर एफआई दर्ज की गई है। अर्जुन के परिवार में मां कमलेश, एक भाई और बहन भी है।
विज्ञापन
महिला ने खुद को कार के अंदर कर लिया बंद
भीड़ का गुस्सा देखकर रेनू को खुद को कार के भीतर बंद कर लिया। लोग शीशा पीटते रहे, लेकिन रेनू ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने हादसे की जानकारी परिवार व परिचितों को दी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। रेनू के परिजन भी मौके पर पहुंचे। रात में थाने पर जमावड़ा लगा रहा। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।