फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary told when the work of Purvanchal, Bundelkhand and Gorakhpur Link Expressway will be completed

मुख्य सचिव ने बताया पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कब पूरा होगा काम

Wed, 09 Dec 2020 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary told when the work of Purvanchal, Bundelkhand and Gorakhpur Link Expressway will be completed
मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण मार्च 2021, बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे दिसम्बर 2021 और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण मार्च 2022 तक पूरा होगा। मंगलवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में यूपीडा के अधिकारियों ने यह दावा किया।
विज्ञापन


लोक भवन में आयोजित पीएमसी की बैठक में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे एवं गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-1 के निर्धारित लक्ष्य 10 प्रतिशत के सापेक्ष 10.93 प्रतिशत की प्रगति प्राप्त की जा चुकी है और माइल स्टोन-2 के 15 फरवरी, 2021 तक के निर्धारित लक्ष्य 35 प्रतिशत के सापेक्ष 27.20 प्रतिशत की प्रगति हुई है। इसके अतिरिक्त गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जून 2021 तक शत-प्रतिशत भूमि अर्जन की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए प्रतिदिन समीक्षा की जाए। दीर्घ सेतुओं के निर्माण की टाइमलाइन इस प्रकार निर्धारित की जाए कि बरसात में निर्माण कार्य बाधित न हो और सभी पुलों का निर्माण समय से हो जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed