{"_id":"5fd1da648ebc3e3e80595f2e","slug":"chief-secretary-rajendra-kumar-tiwari-gave-instructions-to-provide-better-facilities-to-investors-in-plastic-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक सिटी में निवेशकों को दें बेहतर सुविधाएं: राजेंद्र कुमार तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक सिटी में निवेशकों को दें बेहतर सुविधाएं: राजेंद्र कुमार तिवारी
Thu, 10 Dec 2020 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने यूपीसीडा के अधिकारियों को औरेया के दिबियापुर में स्थापित की जा रही प्लास्टिक सिटी परियोजना के निवेशकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में उन्होंने परियोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि औरैया में कंचौसी-दिबियापुर रोड पर प्लास्टिक सिटी परियोजना 359.38 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें 274.45 एकड़ औद्योगिक एवं 84.93 एकड़ भूमि आवासीय के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
अब तक 77 औद्योगिक 109 आवासीय और 1-1 व्यावसायिक व संस्थागत भूखंडों का आवंटन हो चुका है। परियोजना के एक भाग को सभी प्रकार के उद्योगों के लिए रखा गया है जबकि कानपुर में यूपीसीडा के पास उपलब्ध भूमि पर प्लास्टिक पार्क बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि परियोजना के लिए गेल के साथ एमओयू करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इसके अलावा 5 बड़ी इकाइयों ने दिबियापुर में 5 से 8 एकड़ भूमि लेने में रुचि दिखाई है। बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, एमडी यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।