फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief secretary inaugrates the control room for the examination of madhyamik shiksha board.

लखनऊ : मुख्य सचिव ने किया बोर्ड परीक्षा के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी

Thu, 24 Mar 2022 12:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Mar 2022 12:16 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में बोर्ड परीक्षा के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि  कंट्रोल रूम के जरिये प्रश्न पत्र खुलने से लेकर परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
chief secretary inaugrates the control room for the examination of madhyamik shiksha board.
मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में बोर्ड परीक्षा के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि  कंट्रोल रूम के जरिये प्रश्न पत्र खुलने से लेकर परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से प्रत्येक जिले के हर परीक्षा केन्द्र के सभी परीक्षा कक्ष की परीक्षा अवधि में कड़ी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्वक एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिए है। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लोगो ’लक्ष्य सफलता’ का विमोचन किया। ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज,  ई-मेल तथा व्हाट्सएप की सुविधा को भी शुरू किया।
विज्ञापन


विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा डिजीटल निगरानी में होगी। लगभग तीन लाख सीसीटीवी कैमरे परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों तथा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठित नकल कराने वालों पर रासुका लगेगी
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं नकल करते पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों पर भी नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, एसटीएफ की विशेष निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर गिरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed