फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary gave instructions, nodal officer will monitor progress of oxygen plant installation

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की प्रगति पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी 

Thu, 20 May 2021 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 May 2021 12:27 AM IST
सार

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी प्लांट की स्थापना के लिए समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने व कार्यादेश जारी करने की स्वयं समीक्षा करें।

विज्ञापन
Chief Secretary gave instructions, nodal officer will monitor progress of oxygen plant installation
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की दैनिक प्रगति की समीक्षा होगी। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी प्लांट की स्थापना के लिए समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने व कार्यादेश जारी करने की स्वयं समीक्षा करें। वहीं, मंडल व जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित करें, जो हर दिन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व उनके कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। मुख्य सचिव ने ये निर्देश बुधवार को संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमपी, एमएलए, स्टेट व सीएसआर फंड से बड़ी संख्या में आक्सीजन प्लांट स्थापित कराए जा रहे हैं। इसलिए संबंधित जिलाधिकारी कंपनियों से संपर्क व समन्वय के लिए अलग से नोडल अधिकारी नामित करें। जिससे तय समय में प्लांट चालू हो सके। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अस्पतालों में उपलब्ध सभी वेंटिलेटर काम करे। इसके लिए जरूरी उपकरण, स्टाफ की व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उधर, अपर मुख्य सचिव आबकारी, चीनी एवं गन्ना विकास संजय भूसरेड्डी ने बताया कि प्रदेश में चीनी मिलें के जरिए 40 और आबकारी से 39 आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 70 हजार से अधिक निगरानी समितियां गठित हैं। हर निगरानी समिति को 25-25 मेडिसिन किट दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले तीन दिन में और 18 लाख किट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बाद में तीन-तीन दिन के अंतराल पर इतने ही किट नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन व्यक्तियों को मेडिसिन किट दी जाएगी, अगले दिन उनकी टेस्टिंग की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed