फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief secretariat rahul bhatnagar met metro man e sreedharan

समीक्षा करने लखनऊ पहुंचे मेट्रोमैन, बताया कब से चलेगी मेट्रो

Wed, 21 Sep 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Sep 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
 chief secretariat rahul bhatnagar met metro man e sreedharan
लखनऊ पहुंचे मेट्रोमैन ई. श्रीधरन - फोटो : demo pic

राजधानी में मेट्रो अपने तय समय एक दिसंबर से ही चलेगी। ट्रायल के लिए समय पर कोच न मिलने और प्रायोरिटी सेक्शन के काम के  लिए कम समय के बीच उठती तमाम आशंकाओं को खुद मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि मेट्रो अपने समय पर ही चलेगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को श्रीधरन लखनऊ मेट्रो के काम की समीक्षा करने लखनऊ में थे। इस बीच वह मुख्य सचिव राहुल भटनागर से भी मिले। मुख्य सचिव को उन्होंने बताया कि प्रायोरिटी सेक्शन का काम काफी मुश्किल शिड्यूल का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद भी लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) की टीम ने सिविल वर्क और दूसरे कामों को समय पर पूरा करने में सफलता पाई है। पटरी बिछाने और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। इससे ट्रायल के भी समय पर शुरू होने की संभावना मजबूत हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीधरन ने कहा कि पहली ट्रेन नवंबर में लखनऊ ट्रायल शुरू होने से पहले आ जाएगी। इसकी शुरुआती जांच के बाद तयशुदा समय एक दिसंबर से ही ट्रायल शुरू करा दिया जाएगा।

भूमिगत रूट का भी क‌िया मुआयना

 chief secretariat rahul bhatnagar met metro man e sreedharan
डेमो - फोटो : amar ujala

हालांकि, इस समय को घटाकर कम करने के बारे में उन्होंने कोई बात नहीं कही। उनका सिर्फ इतना कहना है कि पहले ही मेट्रो बहुत ही कम समय में अपना काम पूरा कर रही है। मेट्रो कोच लखनऊ आने का समय भी 30 नवंबर प्रस्तावित है। इसको भी कम करके 10 दिन तक पहले लाने की योजना है।

मंगलवार को लखनऊ पहुंचते ही श्रीधरन सीधा मेट्रो के काम का मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल वर्क, इलेक्ट्रिक वर्क, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस की तैयारी देखी। इसके बाद वह भूमिगत रूट का काम देखने भी पहुंचे।

श्रीधरन ने बताया कि चारबाग से बसंत कुंज के बीच प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की डीपीआर को अपडेट किया जा रहा है। राज्य सरकार को नई डीपीआर एलएमआरसी जल्दी ही स्वीकृति के लिए भेजेगा। इससे समय पर काम शुरू कराना आसान हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed