{"_id":"5e01b0228ebc3e87e75c16ff","slug":"chief-priest-of-ramlala-satyendra-das-admitted-in-pgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती
Tue, 24 Dec 2019 11:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास
- फोटो : amar ujala
रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की तबीयत रविवार की रात अचानक खराब हो गई। हाई बीपी व हाई शुगर लेवल के चलते हालत खराब होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के पीजीआई में लाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीजीआई के एंडोक्राइन विभाग के जी ब्लॉक में डॉक्टर सुशील गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
हाईबीपी व हाई शुगर लेबल के कारण वे असहज महसूस करने लगे। उनका शुगर लेवल 400 के करीब पहुंच गया था वह बीपी लेवल भी काफी बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन