फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi said, Rasuka will be imposed on those accused of conversion, property will also be confiscated

मुख्यमंत्री योगी बोले, धर्मांतरण के आरोपियों पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी करेंगे जब्त

Wed, 23 Jun 2021 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Jun 2021 08:04 PM IST
सार

एटीएस को जानकारी मिली है कि सबसे अधिक 600 लोगों का धर्म परिवर्तन दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में किया गया है। इसमें नोएडा स्थित मूक बधिर स्कूल के 60 बच्चे शामिल हैं, जिनका धर्म परिवर्तन कराया गया है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said, Rasuka will be imposed on those accused of conversion, property will also be confiscated
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक हजार से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपियों उमर गौतम और जहांगीर आलम पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि धर्मांतरण के आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इस बीच, यूपी एटीएस को आरोपियों की सात दिन की रिमांड मिल गई है। एटीएस बुधवार सुबह 11 बजे से आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


इस गिरोह से जुड़े पूरे मामलों की छानबीन के लिए एटीएस ने कई टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा है। ये टीमें हरियाणा और दिल्ली के अलावा यूपी के अलग-अलग जिलों में छानबीन कर रही हैं। एक टीम को फतेहपुर भी भेजा गया है। यह टीम उमर गौतम द्वारा परिवार संबंधी दी गई जानकारी का सत्यता परखेगी।
विज्ञापन


एटीएस को जानकारी मिली है कि सबसे अधिक 600 लोगों का धर्म परिवर्तन दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में किया गया है। इसमें नोएडा स्थित मूक बधिर स्कूल के 60 बच्चे शामिल हैं, जिनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। बाकी चार सौ से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन विभिन्न राज्यों व जिलों में किया गया है। एटीएस को उमर के पास से मिले रजिस्टर में दर्ज लोगों के नाम को भी सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंगे बेनकाब
‘धर्मांतरण मामले की तह तक जाएंगे। इसमें जो लोग भी संलिप्त हैं, उन्हें बेनकाब किया जाए। गैंगस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।’
- योगी आदित्यनाथ

एनआईए को सौंपी जा सकती है पूरी जांच
धर्मांतरण का मामला यूपी समेत 6 राज्यों से जुड़ा है। मुख्य किरदार दिल्ली के जामिया नगर में बैठ कर निभाया गया। ऐसे में इस पूरे मामले पर एनआईए की भी नजर है। साथ ही विदेशों से हुई फंडिंग को लेकर भी केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उमर व जहांगीर से केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ के बाद तय होगा कि एनआईए इस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी या नहीं।


कानून बनने के बाद सबसे बड़ा मामला
जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए कानून ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिशेध अधिनियम’ के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है। ऐसे में पुलिस और जांच एजेंसी कार्रवाई करने से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed