{"_id":"6062dac1d3e0de22a23eaf8c","slug":"chief-minister-yogi-may-get-vaccinated-on-april-1-preparations-made-in-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल को टीका लगवा सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, सिविल अस्पताल में की गई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल को टीका लगवा सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, सिविल अस्पताल में की गई तैयारियां
Tue, 30 Mar 2021 01:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Mar 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अप्रैल को कोरोनावायरस का टीकाकरण करा सकते हैं। इसे लेकर सिविल अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है कि मुख्यमंत्री के आने पर अन्य लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
सिविल अस्पताल के डायरेक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि अभी अधिकृत तौर पर प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के आने पर उनका टीकाकरण करने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में पहले से पंजीयन कराने वाले अथवा उस दिन टीकाकरण कराने आने वालों को भी टीका लगाया जाएगा। यहां दो अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति में एक बूथ पर मुख्यमंत्री का टीकाकरण किया जाएगा तो दूसरे पर अन्य लोगों का टीकाकरण चलता रहेगा।