फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi gave instructions to organize loan fair in all districts

मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लोन मेला आयोजित करने के दिए निर्देश

Wed, 11 Nov 2020 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave instructions to organize loan fair in all districts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक जिले में लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को लोन मेले के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैंकों को शाखावार लक्ष्य तय किये जाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टैंड अप इंडिया स्कीम के माध्यम से प्रत्येक बैंक शाखा कम से कम एक अनुसूचित जाति व जनजाति और एक महिला उद्यमी को ऋण उपलब्ध कराए। इससे प्रदेश के 36 हजार अनुसूचित जाति व जनजाति एवं महिला उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 14 मई से अब तक प्रदेश की 6.24 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को बैंकों ने 18330 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया है। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के माध्यम से पूर्व संचालित 4.37 लाख एमएसएमई इकाइयों को कुल 10,847 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इस तरह से बैंकों के माध्यम से विभिन्न श्रेणी की एमएसएमई इकाइयों को 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed