फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi did virtual dialogue with ten players, said - there will be no shortage of sports facilities in UP

मुख्यमंत्री योगी ने दस खिलाड़ियों से किया वर्चुअल संवाद, बोले - यूपी में खेल सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी

Thu, 15 Jul 2021 08:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Jul 2021 08:47 AM IST
सार

टोक्यो से लौटकर सभी खिलाड़ियों से वार्ता कर प्रदेश की खेल नीति को तैयार किया जाएगा ताकि प्रदेश के खेल भविष्य को और भी सुनहरा बनाया जाए सके। संवाद में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का विश्वास दिलाया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi did virtual dialogue with ten players, said - there will be no shortage of sports facilities in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले यूपी के दस खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान सीएम ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में खेल सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। टोक्यो से लौटकर सभी खिलाड़ियों से वार्ता कर प्रदेश की खेल नीति को तैयार किया जाएगा ताकि प्रदेश के खेल भविष्य को और भी सुनहरा बनाया जाए सके। संवाद में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र व राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांवों में खेल को लेकर माहौल बने, इसके लिए सभी गांवों में खेल मैदान और ओपन जिम तैयार कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ और वाराणसी में बनेगी विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज 
निशानेबाज मेराज अहमद खान के शूटिंग की सुविधाएं न होने बाबत मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की और से लखनऊ और वाराणसी में विश्व स्तर की शूटिंग रेंज बनाई जा रही है। टोक्यो से लौटकर आने पर मेराज और अन्य अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों की सलाह पर इस रेंज को तैयार किया जाएगा ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्यों की ओर न देखना पड़े। इस दौरान सीएम ने एथलीट प्रियंका गोस्वामी को आश्वासन दिया कि प्रदेश में एथलेटिक्स की सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिक संख्या में सिंथेटिक ट्रैक लगवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


ओलंपिक लौटकर सभी खिलाड़ियाें होगा सम्मान 
सीएम ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि टोक्यो में खेलने वाले यूपी के सभी दस खिलाड़ी पदकों से झोली भरकर आएंगे। वापस लौटने पर इन खिलाड़ियों के साथ उनके परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पदक विजेताओं की सम्मान राशि में इजाफा किया जाएगा। इन खेलों में  एकल वर्ग के तहत स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतने पर क्रमश:  50, 30 और 15 लाख और टीम वर्ग के तहत 30, 15 और 10 लाख रुपए देने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी बने कार्यक्रम का हिस्सा 
करीब एक घंटे तक चले संवाद कार्यक्रम में खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी ने यूपी से भाग लेने वाले खिलाड़ियों ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने किया। संवाद में शामिल होने खिलाड़ियों में एथलेटिक्स से प्रियंका गोस्वामी (20 किमी वॉक), शिवपाल सिंह (जैवलिन थ्रो), सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो), अन्नू रानी (जैवनिल थ्रो), हॉकी में वंदना कटारिया व ललित उपाध्याय, निशानेबाजी में सौरभ चौधरी व मेराज अहमद खान, रोइंग में अरविंद सिंह और मुक्केबाजी में सतीश कुमार ने अपनी तैयारियों के संबंध में सीएम को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed