फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister Yogi Adityantah's one day visit of Gonda.

Gonda: सीएम योगी ने युवा उद्यमियों को वितरित किया ऋण, बोले- डबल इंजन की सरकार युवाओं के लिए बना रही रास्ता

Thu, 20 Mar 2025 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Mar 2025 02:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को ऋण वितरित कर उन्हें उद्यम करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Chief minister Yogi Adityantah's one day visit of Gonda.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों को ऋण वितरित किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा के मेडिकल कॉलेज में युवा उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की ताकत का आंकना हो तो उस राष्ट्र के युवाओं की प्रतिभा, उनकी ऊर्जा व अनुशासन से मापा जा सकता है। उस देश का भविष्य क्या है, अगर इसको जानना हो तो युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा से जाना जा सकता है। जिस देश में युवा ऊर्जा के लिए अवसर होते हैं वहां पर कोई ताकत उस राज्य व देश का बाल बांका नहीं कर सकती।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी एक दिन के भ्रमण पर बृहस्पतिवार को गोंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत देवीपाटन मंडल के 1,282 युवाओं को ऋण वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए संबल बनना पड़ेगा। युवा शक्ति अपना रास्ता खुद तय कर देगी। इसी रास्ते को तय करने के अभियान में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक देश और दुनिया टकटकी लगाकर प्रयागराज की ओर देख रही थी। लोग आश्चर्य चकित थे। प्रयागराज में मानवता का समागम देखने को मिला। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुंभ ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की एक नई आधार शिला को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन ने इस बात को साबित किया है कि विरासत को विकास के साथ जोड़ेगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। आस्था का सम्मान होगा तो आजीविका का साधन बनेगा। संस्कृति को हम सुरक्षा प्रदान करेंगे तो हमारी समृद्धि बन सकती है। यह बात महाकुंभ ने साबित किया। महाकुंभ ने कई नये आयाम स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed