फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will formally inaugurate Hunar Haat, which runs till 2 February

2 फरवरी तक चलने वाले हूनर हाट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ शनिवार को करेंगे औपचारिक उद्घाटन

Fri, 22 Jan 2021 06:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will formally inaugurate Hunar Haat, which runs till 2 February
हूनर हाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार अल्पसंख्यकों के विकास पर खास फोकस है। अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण की बजाए उसके वास्तविक विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से ‘हूनर हाट’ जैसे आयोजन से दस्कारों व शिल्पकारों के उत्पादों को एक बड़ा प्लेटफार्म दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में 24वें ‘हूनर हाट’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका औपचारिक उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। हूनर हाट में 31 राज्यों दस्तकार व शिल्पकारों के करीब 500 से अधिक उत्पादों के स्टाल लगें हैं।
विज्ञापन


केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री  शुक्रवार को राजधानी के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले ‘हूनर हाट’का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘हूनर हाट’ में देश भर से जुड़े कारीगर और दस्तकार अपने उत्पादों को ही नहीं बेचते हैं, बल्कि उसकी ब्रांडिंग के भी तौर-तरीके भी सीखते हैं। उन्होंने कहा कि  जेम पोर्टल और  आनलाइन सेवा से जुड़ जाने के बाद ‘हूनर हाट’ की उपयोगिता बढी है और इसके निर्यात का भी रास्ता साफ  हुआ है। ‘हूनर हाट’ के आयोजन संबंधी जानकारी देते हुए नकवी ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तहत देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन और बाजार उपलब्ध कराने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 24वें हुनर हाट का आयोजन वोकल फॉर लोकल थीम पर 22 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मैसूर, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, नई दिल्ली, रांची, कोटा, सूरत, अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी में भी ‘हूनर हाट’ का आयोजन किया जाएगा। विदेशों में भी हम ‘हुनर हाट’ को ले जा रहे हैं। आने वाले समय में पुर्तगाल में भी ‘हुनर हाट’ आयोजित किया जाएगा। उप्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘ओडीओपी’ योजना की तारीफ करते हुए नकवी ने कहा कि इसे बढ़ावा देने के लिए ही केंद्र ने यूपी में तैयार हो रहे  ओडीओपी उत्पादों को भी हुनर हाट से जोड़ा है। अवध विहार में भी सभी 75 जिलों के खास उत्पादों की खास प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले ‘हुनर हाट’ दस्तकारों व शिल्पकारों के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक और लाभदायक साबित हो रहे हैं। एक ओर जहां ‘हुनर हाट’ में लाखों लोग आते हैं, वहीं दूसरी ओर लोग करोड़ों रुपये की दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी भी करते हैं। पिछले लगभग 5 वर्षों में ‘हुनर हाट’ के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं।

लजीज व्यंजन व संगीत का भी लुत्फ उठा सकेंगे ग्राहक

नकवी ने बताया कि ‘हुनर हाट’ में आने वाले लोग पारंपरिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़  भी उठा सकेंगे। साथ ही प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के जाने-माने कैलाश खेर, विनोद राठौर, शिवानी कश्यप, भूपेंद्र भुप्पी, मिज़ार् सिस्टर, प्रेम भाटिया, रेखा राज, हमसर हयात व मुकेश पांचोली जैसे कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।

हूनर हाट में दिखेंगे इन 31 राज्यों के उत्पाद दिखेंगे
उप्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल।

इन उत्पादों के लगे हैं स्टाल
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि ‘हुनर हाट’ में देश के दस्तकार व शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए अजरख, एप्लिक, आर्ट मेटल वेयर, बाग प्रिंट, बाटिक, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तर की जड़ी-बूटियां, स्लैक पॉटरी, ब्लॉक प्रिंट, बेंत-बांस के उत्पाद, चिकनकारी, कॉपर बेल, ड्राई फ्लावर्स, खादी उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियां, लेदर, पश्मीना शाल, रामपुरी वायलिन, लकड़ी व लोहे के खिलौने, काया एम्ब्रॉयडरी, ब्रास-पीतल के उत्पाद, क्रिस्टल ग्लास के आइटम, चंदन की कलाकृतियों के अलावा स्वदेशी हस्त निर्मित शानदार उत्पाद के स्टाल लगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed