{"_id":"60b2857d8ebc3e7fd7206946","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-warns-of-action-on-late-salary-of-newly-appointed-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन समय से पूरा करें, सीएम ने दी वेतन में लेटलतीफी पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन समय से पूरा करें, सीएम ने दी वेतन में लेटलतीफी पर कार्रवाई की चेतावनी
Sat, 29 May 2021 11:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 May 2021 11:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन का ऑनलाइन कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य जल्दी पूरा करने को कहा। सत्यापन में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। शिक्षक संगठनों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए हैं।
उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिलेवार शिक्षकों के सत्यापन कार्य की समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन का ऑनलाइन कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। दरअसल, दस्तावेजों का सत्यापन न होने से कई शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
हालांकि, विभाग का कहना है कि 60 प्रतिशत नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर उनको वेतन दिया जा रहा है। अन्य के दस्तावेजों की जांच चल रही है।