{"_id":"6072d0d18ebc3e8d345623f9","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-urges-people-to-get-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका उत्सव: मुख्यमंत्री योगी ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण, बोले- सभी कोरोना वैक्सीन लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका उत्सव: मुख्यमंत्री योगी ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण, बोले- सभी कोरोना वैक्सीन लगवाएं
Sun, 11 Apr 2021 04:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Apr 2021 04:06 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' का लखनऊ के शक्ति भवन में निरीक्षण किया।
- टीका उत्सव के लिए प्रदेश भर में छह हजार केंद्र बनाए गए हैं। 14 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्रों की संख्या आठ हजार की जाएगी।
- 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती से टीका उत्सव की शुरुआत हुई और 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक पूरे प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
टीका उत्सव अभियान का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' का लखनऊ के शक्ति भवन में निरीक्षण किया और सभी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीका उत्सव के लिए प्रदेश भर में छह हजार केंद्र बनाए गए हैं। 14 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्रों की संख्या आठ हजार की जाएगी। इसके लिए शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, शनिवार देर शाम तक लगभग 20 लाख वैक्सीन प्रदेश के विभिन्न भंडारण केंद्रों तक पहुंचाई जा चुकी थी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती से टीका उत्सव की शुरुआत हुई और 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक पूरे प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
इसमें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज के विभिन्न वर्गों को टीकाकरण में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।