फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath to honour toppers of UP board on 22 june.

सीएम योगी 22 जून को करेंगे हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों का सम्मान

Sat, 17 Jun 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jun 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath to honour toppers of UP board on 22 june.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2017 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 22 जून को लोक भवन में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। वे मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


9 जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि  22 जून को सुबह 11 बजे लोक भवन के सभागार में सम्मान समारोह कराने की तैयारी की है। निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, आईपैड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

डिप्टी सीएम बोले, चर्चा करेंगे इनाम में क्या दें

chief minister yogi adityanath to honour toppers of UP board on 22 june.
file photo - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद तय किया जाएगा कि विद्यार्थियों को पुरस्कार में क्या -क्या देना है।

यूपी बोर्ड की 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा में इस बार प्रथम दस स्थानों पर 30 विद्यार्थी हैं। इनमें तेजस्वी अव्वल रहे थे। दूसरे स्थान पर 4, तीसरे स्थान पर 2, चौथे स्थान पर 3, पांचवें स्थान पर 1, छठे स्थान पर 3, सातवें स्थान पर 6, आठवें स्थान पर 3, नौवें स्थान पर 3 और दसवें स्थान पर 4 विद्यार्थी हैं।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड की परीक्षा में प्रियांशी तिवारी प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर 3, तीसरे स्थान पर 2, चौथे पर 2, पांचवें पर 6, छठे स्थान पर 8, सातवें स्थान पर 10, आठवें स्थान पर 15, नौवें स्थान पर 17 और दसवें स्थान पर 23 विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed