{"_id":"5f60fee51143b931834905b9","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-strict-about-control-of-communicable-diseases-get-vaccinated-for-children-left-in-the-corona-period","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर सीएम योगी सख्त, कोरोना काल में छूटे बच्चों का कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर सीएम योगी सख्त, कोरोना काल में छूटे बच्चों का कराएं टीकाकरण
Tue, 15 Sep 2020 11:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी से संघर्ष के साथ ही अन्य रोगों के नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जेई-एईएस, अन्य संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए समयबद्ध तैयारी की जाए।
प्रदेश में 01 से 31 अक्तूबर 2020 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 01 से 15 अक्तूबर 2020 तक दस्तक अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री कहा कि वर्ष 2016 में जेई व एईएस से 466 बच्चों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2020 में यह संख्या 07 है।
यह दर्शाता है कि बीते तीन साल में प्रदेश सरकार की संचारी रोगों के प्रति अपनाई गई रणनीति कितनी सफल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित 11 विभागों की बैठक में कहा कि जेई-एईस व संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए व्यापक जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जाए।
विज्ञापन
इसमें पोस्टर, हैंडबिल, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण इस वर्ष जिन बच्चों का नियमित टीकाकरण छूट गया है, ऐसे वंचित शिशुओं का चिन्हीकरण कर उनका टीकाकरण कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

प्रदेश में संचारी रोगों की स्थिति
1 से 14 सितंबर तक 2020 1 से 14 सितंबर तक 2019
जेई -38 केस, 02 मौतें 92 केस, 04 मौतें
एईएस - 709 केस, 22 मौतें 1241 केस, 44 मौतें
डेंगू - 80 केस 693 केस
कालाजार- 38 केस 72 केस
मलेरिया- 11233 केस 39987 केस
स्वाइन फ्लू - 252 केस 2009 केस अमित