फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister Yogi Adityanath statement on ram temple

सीएम योगी का राम मंदिर पर बड़ा बयान, बोले- 'जो काम होना है वो होकर ही रहेगा'

Sat, 01 Sep 2018 04:36 PM IST
भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
chief minister Yogi Adityanath statement on ram temple
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर होगा, जिसमें राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहेंगे। उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा उसे कोई टाल नहीं सकता है, नियति ने जो तय किया है वह होकर रहेगा।
विज्ञापन


योगी ने एक कार्यक्रम में सपा-बसपा के गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'प्रदेश में गठबंधन इसलिए हो रहा है क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी से भयभीत हैं, वे भारत के विकास से भयभीत हैं, राजनीतिक स्थिरता से भयभीत हैं। 
विज्ञापन


यह देश की पहली सरकार है जिसने सत्ता का केंद्र बिंदु गांव, किसान, मजदूर और महिलाओं को बनाया है। यह बौखलाहट है जिसमें कहा जा रहा है कि मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन नेता का नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई नेता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉब लिंचिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। कानून को हाथ में लेने अधिकार किसी को नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौकरियों की कमी नहीं है। 
 

हमारी सरकार 1,37,000 शिक्षकों की भर्ती करेगी। पुलिस में भी डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां करनी है, इसकी प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था जिसके माध्यम से भी लाखों रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की 50 साल की उम्र में स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं। जो अच्छा काम करेंगे वे आगे जाएंगे, जो काम नहीं करेंगे उन्हें घर भेजा जाएगा।

प्रदेश में पुलिस द्वारा किये जा रहे एनकाउंटरों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि कोई भी फर्जी एनकाउंटर न हो, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
 

अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर योगी ने कहा, ' व्यक्ति को आशावादी बनना चाहिये। प्रभु राम का काम है और उसकी तिथि भगवान राम ही तय करेंगे, लेकिन जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा उसको कोई टाल नही सकता है, नियति ने जो तय किया है वह होकर रहेगा।'

मदरसों के सवाल पर योगी ने कहा कि मदरसों का आधुनिकीकरण क्यों नही होना चाहिये, वहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से क्यों वंचित करना चाहते है। क्यों उनको मजहबी शिक्षा तक सीमित रखना चाहते हैं। आधुनिक शिक्षा सभी को दी जानी चाहिये। इसी परिपेक्ष्य में हम लोगों ने मदरसो को भी लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed