फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath speech on independence day from Lucknow

सीएम के तौर पर योगी का पहला स्वतंत्रता दिवस, बोले-यूपी में खत्म होगा गुंडों का राज

Wed, 16 Aug 2017 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Aug 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath speech on independence day from Lucknow
आद‌ित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यूपी में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार सख्ती से निपट रही है। एटीएस और एसटीएफ के साथ पुलिस विभाग की तारीफ करते हुए उन्होंनेे कहा कि पिछले दिनों में इन्होंने अच्छा काम किया है। इसके लिए निर्भय होकर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और दोगुनी पुरस्कार धनराशि देने का काम योगी सरकार करेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही योगी ने यूपी की युवा प्रदेश की ताकत को बनाए रखने के लिए बच्चों केलिए जानलेवा बनी बीमारियों इंसेफलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया से निपटने केलिए स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संदेश दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में विधानसभा पर ध्वजारोहण के बाद बोल रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित कर रहे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 से 2022 के बीच संकल्प से सिद्धि का नया मंत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के साथ ही यह मंत्र देश को गरीबी, अस्वच्छता, जानलेवा बीमारियों, भ्रष्टाचार से आजादी दिलाएगा। भारत 2022 में दुनिया का नेतृत्व कर रहा होगा। मेरा मानना है कि विकसित और समृद्ध भारत का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है।

यूपी के 22 करोड़ लोगों के विकास और बेहतरी के लिए सोचना होगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले ही दिन से इसके लिए सख्ती दिखाई। छेड़खानी और महिलाओं के सम्मान का हनन बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस के जवान ऐसा होने देने से रोकने के लिए पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। युवतियों को स्नातक की पढ़ाई मुफ्त कराने के लिए अहिल्याबाई महिला शिक्षा योजना लाई गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों में बिजली की आपूर्ति को बढ़ाकर 18 घंटे किया गया। शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भी काफी बदलाव किया गया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए हीन भावना नहीं होनी चाहिए। सरकारी स्कूलों के साथ भेद नहीं होगा।  

सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बुंदेलखंड को एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। नौजवानों के रोजगार को लेकर पलायन करने पर उन्होंने कहा कि हम उनके लिए नई नीति लाएंगे। जिससे उत्तर प्रदेश में ही उन्हें रोजगार मिलेगा। कोई भी नौजवान रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा। 


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी धर्मस्थलों को फोर लेन से जोड़ने को लेकर काम किया जा रहा है। हम सबके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया मिशन को पूरा करने का लक्ष्य है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed